आज से नहीं होगा DC दफ्तर में काम, यूनियन 3 दिन की कलमछोड़ हड़ताल पर

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/शहर)

(पूजा मेहरा) : डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन एक बार फिर 3 दिन की कलमछोड़ हड़ताल पर रहेगी, जिसके कारण जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। जानकारी देते हुए यूनियन के प्रदेश प्रधान तेजिंदर सिंह ने बताया कि डी.सी. तरनतारन ने सरकार द्वारा वर्ष में केवल एक बार कर्मचारियों को एक सीट से दूसरी सीट पर ट्रांसफर करने के संबंध में जारी नीति के विरुद्ध बड़ी संख्या में कार्यालय कर्मियों की बार-बार ट्रांसफर की गई है, जिसको लेकर यूनियन ने कड़ा विरोध करते हुए 29 जनवरी 2024 से 11 फरवरी तक केवल डी. सी. आफिस तरनतारन के अधीन आने वाले समूह एस.डी. एम. कार्यालयों, तहसील एवं सब तहसील कार्यालयों में पूर्ण पेन डाउन व कम्प्यूटर शटडाऊन की कार्रवाई कर अनावश्यक तबादलों को रद्द करने की मांग की गई लेकिन डी.सी. तरनतारन द्वारा उक्त समस्या का समाधान नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर 8 फरवरी को हुई बैठक में मुख्य सचिव-सह-वित्त आयुक्त राजस्व, पंजाब को बैठक में इस मुद्दे के बारे में विस्तार से बताया गया था, लेकिन अभी भी यह समस्या बनी हुई है आज तक समाधान नहीं हुआ। जिसके कारण राज्य के सभी जिलों के डी.सी. कार्यालय, एस.डी.एम., तहसील एवं सब-तहसील कार्यालय के कर्मचारी अगले 3 दिनों तक पूर्ण कलम कलम हड़ताल कर विभागीय कामकाज बंद रखेंगे।

इस कार्रवाई के दौरान 14 फरवरी को कलम छोड़ हड़ताल के साथ-साथ पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किये जाएंगे। इस हड़ताल के दौरान पूरे राज्य में कार्यालय कार्य ठप रहने की सारी जिम्मेवारी डी.सी. तरनतारन और पंजाब सरकार की होगी। अगर फिर भी समस्या का हल नहीं निकला तो आने वाले समय में संघर्ष को ओर तेज किया जायेगा।

Related posts

जालंधर: नकोदर की पुलिस पार्टी ने 6 ग्राम हेरोइन सहित 01 नशा तस्कर को किया काबू

जालंधर: ESI अस्पताल में औचक चेकिंग करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत

PRTC और पनबस के बाद अब पंजाब नेशनल बैंक के कर्मियों ने किया प्रदर्शन, दी चेतावनी