कल से बदलेगा मौसम, चंडीगढ़ में आज से सक्रिय होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस

दोआबा न्यूज़लाईन (चंडीगढ़/मौसम)

मौसम हर दिन करवट ले रहा है। चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में आज से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय होगा। इसका असर रविवार से दिखना शुरू हो जाएगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार आज से धीरे-धीरे शहर का मौसम बदलना शुरू होगा। 19 और 20 को फरवरी को शहर में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। पांच साल में पहली बार ऐसा होगा की फरवरी के महीने में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलेगी।

बादल छाए रहने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बारिश होने के कारण शहर के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। पंजाब के जालंधर की बात करें तो ठंड में कमी हुई है और तेज धूप निकलने के कारण लोगों को ठण्ड से राहत मिल रही है।

वहीं न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Related posts

पंजाब सरकार ने 171 अफसरों के किए तबादले, जालंधर नगर निगम के कई अफसर बदले, देखें List…

पंजाब में 3 IPS अधिकारीयों के निकले ट्रांसफर Order, इस जिले के SSP का नाम भी लिस्ट में शामिल

पंजाब कैबिनेट मीटिंग में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल CM मान, बाढ़ ग्रस्त लोगों के लिए किए ये बड़े ऐलान