अमेरिका ने भारत पर Tariff घटाया, PM मोदी ने अमरीकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रम्प को कहा- शुक्रिया

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली/अमेरिका: भारत और अमेरिका के रिश्ते काफी उतार- चढ़ाव के बाद अब सुधरते दिख रहे हैं। इस सब के बीच बड़ी खबर यह निकल कर सामने आ है कि अमेरका ने भारत के साथ ट्रेड डील की घोषणा कर दी है। जिसके चलते अब अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया है। इस बात की घोषणा खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बीते सोमवार की है।

बताया जा रहा है कि इस ट्रेड डील की घोषणा से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने बीते दिन सुबह भारत के पीएम मोदी से फ़ोन पर बात की थी । जिसके बाद रात करीब 10:30 बजे ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रेड डील की घोषणा कर दी। जिसमें ट्रम्प ने यह दावा किया है कि पीएम मोदी ने उनकी रूस से तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदने की बात मान ली है। अमरीकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर भारत वेनेजुएला से तेल लेगा। इसके साथ ही ट्रम्प ने कहा कि भारत ‘बाय अमेरिकन’ नीति के तहत अमेरिका से 46 लाख करोड़ रुपए (500 अरब डॉलर) से अधिक का सामान खरीदेगा।

वहीं दूसरी तरफ ट्रम्प के इस ऐलान के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट कर भारत के 1.4 अरब लोगों की तरफ से राष्ट्रपति ट्रम्प का शुक्रिया अदा किया है।

बता दें कि ट्रम्प ने अप्रैल 2025 में 25% रेसिप्रोकल टैरिफलगाया था और रूस से तेल खरीदने के कारण अगस्त में उस टैरिफ पर 25% पेनल्टी लगा दी थी। इससे भारत पर कुल टैरिफ 50% हो गया था। अब खबर यह निकल कर सामने आ रही है कि भारत पर सिर्फ टैरिफ 18% ही लगेगा। अमेरिका रूसी तेल न खरीदने के कारण लगा 25% टैरिफ हटा देगा।

Related posts

India AI Impact Summit 2026 में एआई के मानव-केंद्रित भविष्य पर मंथन

PM मोदी और उप-राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

अब राष्ट्रगान से पहले गाया जाएगा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’, केंद्र सरकार ने जारी किए नए आदेश