ब्रह्माकुमारी संस्था की शिक्षाएं जीवन को सकारात्मक दिशा में बदलने में मदद करती हैं: मोहिंदर भगत

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: पंजाब के रक्षा कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी तथा बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत का ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय आश्रम, कपूरथला रोड़, नजदीक कपूरथला चौंक जालंधर में पहुंचने पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर मोहिंदर भगत ने कहा कि ब्रह्माकुमारी आश्रम में आने पर मेरे मन को एक अजीब सा सुकून मिलता है। यह एक आध्यात्मिक संस्था है, इस संस्था का मुख्य उद्देश्य ही लोगों तक आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग की शिक्षा को पहुंचना है।

उन्होंने कहा कि इस संस्था में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है और यह विश्व में सबसे बड़ी आध्यात्मिक संस्था है जिसका नेतृत्व महिलाएं करती हैं। ब्रह्माकुमारी संस्था की शिक्षाएं जीवन को सकारात्मक दिशा में बदलने में मदद करती हैं और लोगों को आध्यात्मिक शांति और ज्ञान प्राप्त करने में सहायता करती हैं।

Related posts

फिर वर्दी हुई दागदार, पंजाब महिला आयोग ने SSP जालंधर को भेजा नोटिस, SHO भूषण मामले में की जल्द कार्रवाई की मांग

जालंधर प्रशासन ने की 56 सड़क हादसों वाले ब्लैक स्पॉट्स की पहचान, DC ने तत्काल सुधार के दिए आदेश

विक्टर फोर्जिंग्स कंपनी ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए DC को भेंट की 1 लाख की सहायता राशि