पंजाब में “युद्ध नशे विरुद्ध” अभियान का दूसरा चरण शुरू, CM मान-केजरीवाल ने की एप की शुरुआत

दोआबा न्यूज़लाइन

CM मान-केजरीवाल ने पुरानी सरकारों पर साधा निशाना

जालंधर: पंजाब की आम आदमी की सरकार का आज जालंधर में स्थित लवली यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नशे के खिलाफ पंजाब में जारी जंग को और तेज करते हुए आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिलकर युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षाविद और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए AAP सुप्रीमो केजरीवाल ने कहा कि आज का दिन बेहद ख़ुशी का दी है क्योंकि आज राज्य में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के पहले चरण की सफलता के बाद इसके दूसरे चरण की शुरुआत की गई है। उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि पिछले साल 2025 के मार्च महीने में इस मुहीम के पहले चरण की शुरुआत की गई थी। पंजाब में नशे के विरुद्ध इस अभियान का मकसद साफ़ था कि पंजाब से नशा ख़त्म करना। ऐसा नहीं है कि नशा अकेला पंजाब में ही है बल्कि पंजाब के आलावा और भी कई राज्यों हरियाणा, दिल्ली और गुजरात में बहुत नशा बिकता है लेकिन वहां की सरकारें ऐसा कुछ नहीं कर पाई, जैसा पंजाब सरकार नशे को जड़ से खत्म करने के लिए कर रही है।

वहीं केजरीवाल ने पुरानी सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहली सरकारें सिर्फ दावे करती रहीं, लेकिन जमीन पर बदलाव दिखाई नहीं दिया। हमारे से पहले पंजाब में अकालियों की सरकार रही। उनके समय ही पंजाब के घर-घर में नशा पहुंचा था। अकाली दल की सरकार के बाद फिर पंजाब में आई कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार, जिन्होंने 60 दिन में नशा खत्म करने की शपथ ली। लेकिन कुछ नहीं हुआ। उसके बाद आई आम आदमी की सरकार जिसने वो कर दिखाया जो पिछली सरकारें अपने कार्यकाल में नहीं कर पाईं।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद अब तक पंजाब पुलिस ने 28 हजार NDPS के केस दर्ज किए है और यह केस फर्जी नहीं हैं। इन केसों में 88% सजा हो रही है, इनके तहत लगभग 42 हजार तस्कर पकड़े गए। इनमें से 350 बहुत बड़े तस्कर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आपके भी अपने इलाके, गांव या हलके में एक्शन हुआ देखा होगा। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने नशा बेच कर तस्करों ने जो घर, महल और इमारतें बना रखी थीं, उन पर बुलडोजर चलवाया है। वहीं जिन तस्करों का नाम लेने से लोग डरते थे, उसे पकड़कर जेल में डलवा दिया।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी पुरानी अकाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पुरानी सरकारों ने जो किया, वह उसका फल भुगत रहे हैं। हम अबकी बार भी चुनावों में अपने काम व डेवलपमेंट के आधार पर वोट लेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान हम टोल टैक्स बंद करने की बात करेंगे। यह क्या गिनाएंगे।

Related posts

पंजाब के CM भगवंत मान व अरविंद केजरीवाल का आज होने वाला जालंधर दौरा रद्द, पढें खबर…

रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस द्वारा रोड सेफ्टी महीने के तहत ड्राइविंग ट्रैक पर लगाया गया आंखों का चेक-अप कैंप

आतिशी मामले में दिल्ली विधानसभा का CP जालंधर सहित 3 अफसरों को नोटिस, पढ़ें खबर…