महानगर में लूट, बाइक सवार लुटेरों ने महिला के गले से छीनी सोने की चेन

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर : महानगर में दिनदहाड़े लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं ताजा मामला वेस्ट हल्के की ईश्वर कॉलोनी से सामने आया है। जहां नौकरी से घर लौट रही एक्टिवा सवार महिला से बाइक सवार लुटेरों ने सोने की चेन छीन ली।

मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित सविता ने बताया कि वह नौकरी से घर लौट रही थी और उसे नहीं पता कि लुटेरे उसका पीछा कर रहे थे। महिला ने बताया कि जैसे ही वह घर के पास पहुंची तो बाइक सवार एक युवक उसके पास रास्ता पूछने के बहाने आया और उसके गले पर चाकू रख दिया। महिला ने युवक के साथ काफी देर तक हाथापाई की लेकिन युवक चेन छीन कर फरार हो गए। घटना के दौरान लुटेरों का चाकू वहीं गिर गया। इस घटना में महिला की बाजू और गले पर चाकू के निशान लगे हैं। जिससे वह घायल हो गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना पीड़िता ने पुलिस को दे दी है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

जालंधर पुलिस ने पकड़े जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के 3 करीबी, 8 अवैध पिस्तौल बरामद

APJ कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स ने रचा इतिहास, 25वीं बार जीती जोनल यूथ फेस्टिवल की ट्रॉफी

पंजाब वासियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बंद किया अब ये TOLL PLAZA