लाला लाजपत राय नर्सिंग इंस्टीट्यूट ने बड़ी धूमधाम से मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर:  शहर के लाला लाजपत राय नर्सिंग इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों द्वारा 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यह दिवस चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल ( तल्हण रोड) जलधर और माता गुजरी स्कूल (करतारपुर) में मनाया गया। डब्ल्यू एसएचओ के अनुसार विश्व स्वास्थ्य दिवस का थीम “टुगेदर फॉर हेल्थ एंड स्टैंड विद साइंस” था। इसमें नर्सिंग छात्र और छात्राओं ने स्वास्थ्य (शारीरिक स्वास्थ्य और दिमागी स्वास्थ्य] के महत्व को समझाया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य शिव मोदगिल और प्रिंसिपल नेहा वासुदेव के द्वारा किया। कार्यक्रम को रोचक एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। एचओडी ऑफ़ डिपार्टमेंट ऑफ़ कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग की मैम कृतिका मिश्रा के संचलिन में और गाईडेंस से विद्यार्थियों ने गांव के लोगों को बेसिक कार्डियक लाइफ सपोर्ट प्रकिया के बारे में और छोटी-छोटी बिमारियों और उनके उपचार के नारे में बताया।

एचओडी ऑफ़ ओब्स्टेटिक एंड गायनेकोलॉजिकल नर्सिंग की मैम श्रीमती विजय भारती के संचालन में विद्यार्थियों ने मासिक धर्म, पी.सीओ डी जैसी बिमारिओं के बारे में रोल प्रस्तुत करके लोगों को जागरूक किया, इसके साथ ही एचपीवी के बारे में भी बताया ।

इसके साथ ही एचओडी ऑफ़ साइकियाट्रिक नर्सिंग की मैम निशा के संचालन के विद्यार्थियों ने स्कूल के बच्चों को आत्मचितन गतिविधियों, टैक्टाईल थेरेपी, योगा, लाफ्टर थेरेपी और सूरज की रोशनी के महत्व को समझाया। इसके साथ ही गुरप्रीत मैम के संचालन में छात्र और छात्राओं ने सैडेनेटरी  और एकटिव लाइफ स्टाईल और सोशल मीडिया के फायदे और नुक्सान के बारे में बहुत ही अच्छे तरीके से बतामा।

कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ किया गया कि अच्छे स्वास्थ्य के बिना हमारी जिंदगी अधूरी है इसलिए हमें अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।

Related posts

जालंधर पुलिस ने “वॉर ऑन ड्रग्स” कैंपेन के तहत न्यू संत नगर में ध्वस्त की ड्रग तस्कर की गैर-कानूनी प्रॉपर्टी

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने NHAI अधिकारियों के साथ जालंधर में 46 किलोमीटर के रिंग रोड का किया निरीक्षण

जालंधर के गुरु नानक पूरा में दर्दनाक हादसा, कार की चपेट में आई घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची, मौत