दोआबा न्यूजलाइन (पंजाब / राजनीति)
जालंधर : जालंधर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने केंद्रीय बजट 2026 को विकसित भारत के लक्ष्य को गति देने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
राकेश राठौर ने कहा, “यह बजट युवाओं को अवसर, किसानों को सुरक्षा, उद्यमियों को प्रोत्साहन और महिलाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, कृषि और रोजगार पर संतुलित फोकस किया गया है, जो विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा।”
उन्होंने आगे कहा, “बजट में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ रुपये, शहरी आर्थिक क्षेत्र के लिए 5,000 करोड़ रुपये और MSME के लिए 10,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो देश के विकास को नई गति देगा।”
राकेश राठौर ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा, मध्यम वर्ग और उद्योग – सभी को साथ लेकर चलने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के समग्र विकास को सुनिश्चित करने में मदद करेगा।
बजट 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का बजट ‘विकसित भारत’ और ‘खिलाड़ी भारत’ का संकल्प – सन्नी शर्मा
जालंधर : भाजपा स्पोर्ट्स सेल पंजाब के प्रदेश प्रधान सन्नी शर्मा ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा पेश किए गए बजट 2026-27 का जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने इसे देश के युवाओं, मध्यम वर्ग और विशेष रूप से खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने वाला एक ऐतिहासिक दस्तावेज बताया है।
खिलाड़ियों और युवाओं के लिए बड़ी सौगात:
सन्नी शर्मा ने कहा, “इस बजट में खेल बजट (Sports Budget) में की गई बढ़ोतरी यह दर्शाती है कि मोदी सरकार भारत को एक ग्लोबल स्पोर्ट्स पावरहाउस बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। खेलो इंडिया अभियान के लिए अतिरिक्त फंड और ग्रामीण स्तर पर नई खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर’ पर जोर देना पंजाब जैसे राज्य के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा।”
उन्होंने आगे कहा कि युवाओं के लिए घोषित 1 करोड़ इंटर्नशिप के अवसर और स्किलिंग प्रोग्राम से पंजाब के नौजवानों को नए रोजगार मिलेंगे, जिससे प्रदेश का आर्थिक ढांचा मजबूत होगा।
आम जनता को बड़ी राहत:
सन्नी शर्मा ने बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों की दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाना मोदी सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। मोबाइल फोन और बिजली के उपकरणों का सस्ता होना डिजिटल इंडिया की रफ्तार को और तेज करेगा।
पंजाब के खिलाड़ियों के लिए संदेश:
“भाजपा स्पोर्ट्स सेल पंजाब इस बजट के प्रावधानों को जमीन पर उतारने के लिए काम करेगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि केंद्र सरकार की खेल योजनाओं का लाभ पंजाब के हर पिंड और शहर के खिलाड़ी तक पहुंचे, ताकि हमारे युवा नशों से दूर रहकर मैदान में तिरंगे का मान बढ़ा सकें।”