जालंधर : दूसरे दिन भी निगम की यूनियन ने 2 घंटे काम रखा ठप्प, पूर्णता हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/शहर)

(पूजा मेहरा) : जालंधर नगर निगम में दूसरे दिन भी अलग-अलग यूनियन द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने 2 घंटे के लिए काम ठप्प रखा। शहर के अंदरूनी बाजार में नारेबाजी करते हुए रैली निकाली गई।

इस दौरान सेनेटरी सुपरवाइजर इम्प्लॉइज यूनियन के प्रधान बंटू ने कहा कि दर्जा चार कर्मचारियों की भर्ती के लिए यह धरना लगाया गया है। कल की तरह आज भी पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है। सरकार का यही हाल रहा तो आने वाले समय में निगम की सभी यूनियनें हड़ताल पर जाएगी। जिसके कारण सारा काम काम बंद रहेगा। इसी बीच अगर शहर की सफाई व्यवस्था में कमी आई या जनता को परेशनी होगी तो इसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।

Related posts

आदमपुर पुलिस ने 260 नशीली गोलियों और ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया एक व्यक्ति

यात्रियों से भरी ऑटो और कार में टक्कर, 3 की मौत, कई घायल

पंजाब कांग्रेस में कलह, MLA परगट-पूर्व विधायक किक्की ने दिया इस्तीफा