जालंधर में आज सुबह इस कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स पर चला निगम का बुलडोजर, निगम कमिश्नर के आदेशों पर हुई कार्रवाई

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: जालंधर के तिलक नगर (नेयर नाखा वाले बाग) के पास आज सुबह-सुबह फिर नगर निगम की टीम ने अवैध रूप से बनाए गए कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स पर करवाई की और उक्त बिल्डिंग को बुल्डोजर की मदद से गिरा दिया। निगम की टीम ने बताया कि अवैध रूप से बनाए गए उक्त कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स को गलत ढंग से बनाया गया था और उसकी निगम दफ्तर से किसी प्रकार की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। ये कार्रवाई नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन के कहने पर एटीपी सुखदेव शर्मा द्वारा की गई।

मिली जानकारी के अनुसार एटीपी सुखदेव सिंह आज सुबह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बिल्डिंग पर बुल्डोजर चला दिया। उन्होंने कहा कि कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स मालिक को निगम निगम की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था और मामले में पूरी लीगल कार्रवाई करवाने का कहा था। मगर फिर भी कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स को अवैध रूप से तैयार किया गया। जिसका नगर निगम के पास भी कोई रिकॉर्ड नहीं दिया गया। जिसके बाद मजबूरन नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन द्वारा दिए आदेशों पर ये कार्रवाई अमल में लाई गई।

बताया जा रहा है कि इसी कड़ी में बीते गुरुवार की रात को भी पुलिस सुरक्षा के बीच नगर निगम की बिल्डिंग विभाग की टीम ने 120 फुटी रोड पर स्थित करीब 5 दुकानों पर सील कर दिया। निगम की टीम का कहना है कि उन्हें भी नोटिस जारी किया गया, मगर फिर भी खुलेआम उक्त दुकानों का काम करवाया गया। इससे पहले भी इन दुकानों को 2 बार सील किया जा चुका है। हालांकि तब दुकान मालिकों द्वारा सील तोड़ दी गई थी। जिसके चलते गुरुवार को दोबारा दुकानों को सील कर दिया गया।

Related posts

टाइम्स ऑफ़ इंडिया और जालंधर ट्रैफिक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

किसानों ने किया कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के घर का घेराव

Jalandhar: मुस्लिम समुदाय में ईद-उल-फितर की धूम, सांसद चन्नी और ADGP फारुकी ने समुदाय के लोगों के साथ अदा की नमाज