कार्यकर्ता की मेहनत से गांवों में मज़बूत हुई भाजपा, मिल रहा सर्मथन- इंजी. चंदन रखेजा

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनावों को लेकर लगातार चुनाव प्रचार जारी है। इसी बीच भाजपा जालंधर केंद्रीय मंडल 5 के कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा का बयान सामने आया है। यह बयान उस समय आया है जब उन्हें एक अहम ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, जहां वे सीनियर लीडर मनोज अग्रवाल और महामंत्री गुरमीत सिंह के साथ लगातार ब्लॉक समिति रायपुर में ज़ोरदार चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

वहीं चुनावी बैठक को संबोधित करते हुए आज गांव चचोवाल में एक बैठक का आयोजन किया गया, जहां भाजपा की उम्मीदवार माता तारो जी को भारी समर्थन मिला। इलाका निवासियों ने तारो जी के पक्ष में वोट करने की बात कही और मौजूदा पंजाब सरकार द्वारा पंजाब में हुई नाकामी का अंत करने पर सहमति जताई।

इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित पूर्व विधायक जालंधर कैंट सरबजीत सिंह मक्कड़, सीनियर लीडर मनोज अग्रवाल, प्रदीप खुल्लर, कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा, महामंत्री गुरमीत सिंह, नैयर जी, साहिल, बूटा सिंह आदि समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related posts

लाला लाजपत राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में विश्व ऑप्टोमेट्री दिवस 2026 कार्यक्रम का आयोजन

फिल्लौर में धरने पर बैठे दुकानदार, प्रशासन के दुकानें गिराने के आदेश पर दुकानदारों का फूटा गुस्सा

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद