बड़ी खबर : आंतकवादी गुरवंत सिंह पन्नू ने दी जान से मारने की धमकी

दोआबा न्यूज़लाईन (पंजाब / क्राईम)

पंजाब : इस समय की बड़ी खबर है , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डी जी पी गौरव यादव को खालिस्तानी आतंकी गुरवंत सिंह पन्नू ने जान से मारने की धमकी दी है। गुरवंत सिंह पन्नू ने दोनों को 26 जनवरी को जान से मारने की धमकी दी है। खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने गैंगस्टरों को साथ आने को कहा है।

सूत्रों के अनुसार खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टरों पर लगातार हो रही कारबाई पर बौखलाए आतंकी पन्नू ने बौखलाहट में यह धमकी दी है। बता दें कि पिछले कुछ समय से पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टरों पर ताबड़तोड़ एक्शन लिए हैं , और इनके खिलाफ जीरो टालरेन्स की निति अपना रखी हैं।

इससे पहले उसने 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर के अभिषेक समारोह पर भारत सरकार को भी धमकी दी थी। उसने ज़हर उगलते हुए मुस्लिम समुदाय से इस समारोह का विरोध करने का भी आग्रह किया था। खालिस्तानी गुरवंत सिंह पन्नू की यह धमकी उस धमकी से एक सप्ताह वाद आई है।

खुफिया सूत्रों ने एक Tv चैनल को बताया कि आतंकी पन्नू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘मुसलमानों का वैश्विक दुश्मन’ कहा था। उसने दावा किया कि यह मंदिर उन हजारों मुसलमानों के शवों पर बनाया गया है, जिनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया था।

Related posts

पाकिस्तान में 2 टेररिस्ट अटैक, 12 लोगों की मौत और 7 आतंकी ढेर

पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बदले 53 DSP, देखें List…

फिर वर्दी हुई दागदार, पंजाब महिला आयोग ने SSP जालंधर को भेजा नोटिस, SHO भूषण मामले में की जल्द कार्रवाई की मांग