कठुआ में सेना के वाहन पर आंतकी हमला, कश्मीर टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी

दोआबा न्यूज़लाईन

बिलावर : सीमा पार से घुसपैठ कर कठुआ जिले के बिलावर क्षेत्र के बदनौता के पहाड़ी इलाकों में छिपे आंतकियों ने सोमवार दोपहर बाद सेना के वाहन पर हमला कर दिया। जिसमें 5 जवान शहीद हो गए, जबकि पांच घायल हो गए।

जानकारी अनुसार ऊंची पहाड़ी पर बैठे आंतकियों की तरफ से हमला करने के बाद जवानो ने भी तुरंत मोर्चा सँभालते हुए गोलीबारी का जवाब देना शुरू किया। और दोनों के बीच क्रॉस फायरिंग शुरू हो गई। वहीं घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बिलावर के लोहाई-मल्हार क्षेत्र के बदनौता की सेना की 22 गढ़वाल का वाहन अपने गतव्य की और जा रहा था। जब यह वाहन शाम को ब्लॉट नाले के पास पंहुचा तो पहाड़ी पर पहले से छिपे बैठे आंतकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। तुरंत हमले की सूचना सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों को प्रदान की गई। सेना की तरफ से मुठभेड़स्थल पर पैरा कमांडो को भी भेजा गया है।

शहीद व घायल हुए जवान
आंतकी हमले में शहीद हुए जवानों की पहचान नायब सूबेदार अनंत सिंह, कमल सिंह, राइफल मैन अनुज सिंह, राइफल मैन आदर्श सिंह, विनोद कुमार के रूप में हुई है। घायल हुए जवानों की पहचान अरविन्द सिंह, सुजानराम, सागर सिंह, हैड कांस्टेबल गगन दीप, राइफल मैन कार्तिक के रूप में हुई है।

हमले को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार (9 जुलाई) को कठुआ हमले पर दुख जताया। उन्होंने X पर लिखा- कठुआ के बदनोटा में एक आतंकी हमले में हमारे पांच बहादुर भारतीय सैनिक शहीद हो गए। उनकी मौत से मुझे बहुत दुख हुआ है।

मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ है। इस मुश्किल समय में देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है। मैं इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले में घायल जवानों के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। आतंकवाद विरोधी अभियान चल रहे हैं। हमारे जवान शांति और व्यवस्था कायम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related posts

चारधाम यात्रा पर जाने वालों के लिए जरुरी सूचना, इस बार इन लोगों को नहीं मिलेगी Entry

किसान आंदोलन में संघर्ष कर रहे गिरफ्तार 132 किसानों की पटियाला जेल से हुई रिहाई, खनौरी बॉर्डर से किए थे गिरफ्तार

शिमला एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होते-होते टला, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका विमान