खाना खाने के बाद इन बातों का रखें विशेष ध्यान, नहीं तो सेहत हो सकती है खराब

दोआबा न्यूज़लाईन (हेल्थ/फ़ीचर)

आजकल की दौड़ भरी जिंदगी में शरीर को फिट और स्वस्थ रखना सबसे मुश्किल काम हो गया है। हमें व्यस्त शेडूअल में भी अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना चाहिए। तो आइये आज हम सेहत से जुड़ी विशेष बातों के बारे में बात करेंगे। रोजाना पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करते हैं। खाने में ऐसी चीजें शामिल की जाती हैं, जिनसे शरीर फिट रह सके और बीमारियां दूर रहें। पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाने के बाद भोजन को ठीक से पचाना भी महत्वपूर्ण है। इसीलिए बेहद जरुरी है की खाना खाने के बाद कुछ ऐसे नियम बनाएं ताकि भोजन अच्छे से पच सके। क्योकि अगर भोजन नहीं पचेगा तो पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। ऐसे में पाचन में दिक्कत के साथ-साथ कई बीमारियां हो जाती हैं। जिससे सेहत खराब हो जाती है।

शरीर को ठीक रखने के लिए जानें कुछ खास सेहत टिप्स

कई लोग खाने के बाद फल खाना पसंद करते हैं, जो सही नहीं है। भोजन के बाद फल खाने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। ऐसे में पाचन के साथ-साथ डकार, एसिडिटी, जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं और वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।

खाना खाने के तुरंत बाद सोना नहीं चहिये। कई लोगों को भरपेट खाना खाने के बाद नींद आने लगती है और वह सो जाते हैं। जिसके कारण खाना ठीक से पच नहीं पाता, जिससे मोटापा बढ़ता है। इसीलिए खाने के बाद कम से कम दो घंटे सोना चाहिए।

पानी शरीर के लिए बहुत जरूरी है पर गलत समय पर पानी पीने से सेहत को नुकसान हो सकता है। खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट में एंजाइम्स का स्तर कम हो जाता है। इससे पेट में सूजन और एसिडिटी हो जाती है, जिससे पाचन तंत्र खराब हो जाता है। इसलिए खाना खाने के 30 मिनट बाद पानी पीना सही रहता है।

अक्सर ज्यादातर लोग रात के खाने के बाद टहलते है। लेकिन हमें ऐसा नहीं करना चाहिए।खाने के बाद जल्दी-जल्दी चलने से पाचन पर असर पड़ता है। इसलिए खाने के कम से कम आधे घंटे बाद टहलें।

कई लोग ऐसे होते हैं जो खाना खाने के बाद चाय पीना पसंद करते हैं। खाने के साथ चाय का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। चाय भोजन से पोषक तत्व निकाल देती है। इसलिए आपको खाने के कम से कम एक घंटे बाद चाय पीनी चाहिए।

Related posts

देर से सोने वाले हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकता है नुकसान

ऐसा करने से स्वस्थ रहेंगे आपके बाल, अपनाएं ये तरीके

साइबर अपराध का बढ़ रहा स्तर, आपको भी सता रहा है इसका डर तो इन उपायों को अपनाकर रखें ख़ुद को सुरक्षित