सुसाइड या हादसा! ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, दो हिस्सों में बंटा शरीर

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/क्राईम)

(पूजा मेहरा) : जालंधर में टांडा फाटक पर सोमवार शाम को भयानक रेल हादसा हुआ। जिसमें ट्रेन की चपेट में आने से करीब 26 साल के युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। युवक का शरीर दो हिस्सों में कट कर बंट गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर RPF के कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने जीआरपी थाने को सूचना दी।

हालांकि मंगलवार सुबह तक की जांच में पुलिस को मामला सुसाइड का लग रहा है। जीआरपी जालंधर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने उसका फोटो सभी थानों और आसपास के एरिया में सर्कुलेट कर दिया है। जिससे उसकी पहचान हो सके।

इस घटना से आसपास के लोगों में हड़कप मच गया। आसपास जिनके घर लाइनों के पास है शव को देख डरने लगे और कहने लगे की काफी समय हो गया है लेकिन शव को उठाया नहीं जा रहा है। जिसके कई घंटो बाद शव को क्राइम सीन से उठाया गया। शव पहचान के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है।

Related posts

मानव सहयोग स्कूल का CBSE 12th क्लास का परिणाम छत प्रतिशत

करतारपुर पुलिस ने गिरफ्तार किए 2 आरोपी, 01 अवैध पिस्तौल, 02 मैगजीन, 10 जिंदा राउंड और 1 देसी चाकू बरामद

जालंधर ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम टीम की संयुक्त कार्रवाई, दुकानदारों को दी वार्निंग