सूफी सिंगर ज्योति नूरां को आई थ्रेट Call, मांगी 1 करोड़ की फिरौती, पति ने किया खुलासा…

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर की रहने वाली पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायिका ज्योति नूरां के घर पर फायरिंग के बाद अब एक और नहीं खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार गायिका ज्योति के पति उस्मान उर्फ अभि का कहना है कि उन्हें 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के लिए लगातर फोन आ रहे हैं।

ज्योति के घर के बाहर बीते दिनों एक एक्टिवा सवार द्वारा फायरिंग की खबर सामने आई थी। हालांकि बाद में एडीसीपी आकर्षि ने जांच के बाद यह साफ कहा था कि घर के बाहर फायरिंग नहीं हुई, लेकिन अब सिंगर के पति ने बताया है कि उनसे 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। उनके अनुसार किसी संपत नेहरा के नाम से उन्हें और ज्योति नूरा को लगातार धमकी भरे व्हाट्सएप पर कॉल आ रहे हैं। उनके मुताबिक कॉल करने वाला फिरौती की रकम न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। नूरां के पति ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से संदिग्ध लोग रात के समय घर के बाहर घूमते देखे गए हैं। इस बारे में पहले पुलिस को पहले भी शिकायत दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई व्यक्ति पकड़ा नहीं जा सका है। उनके अनुसार फायरिंग के बाद भी पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने बताया कि फिलहाल कॉल करने वाला नंबर पुलिस को दे दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने दो दिन पहले फायरिंग करने वाले युवक को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी यह साफ नहीं हुआ है कि उसे किसने भेजा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related posts

जालंधर में कांग्रेस पार्टी ने बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन मौत मामले में सरकार की कार्रवाई पर जताया शक

GNA यूनिवर्सिटी के छात्रों ने इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता (नॉर्थ जोन) में बिखेरी चमक, जीते स्वर्ण और रजत पदक

लायलपुर खालसा कॉलेज के पंजाबी डिपार्टमेंट में 2 महान सख्शियतों के दुनिया छोड़ने पर रखी गई शोक सभा