MANAV SEHYOG SCHOOL में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

जालंधर : समाज सेवा और मानवता की भावना को सशक्त करते हुए आज मानव सहयोग सोसायटी जालंधर द्वारा पिम्स अस्पताल के सहयोग से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर तथा निःशुल्क जनरल मेडिकल एवं नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन स्कूल परिसर , 66 फुट रोड, जालंधर में किया गया।

शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक का था। जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजसेवियों, युवाओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव श्री सुरजीत कुमार , मानव सहयोग सोसायटी के सचिव श्री विनेश जैन तथा श्री राकेश बाली विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर के दौरान एकत्र किया गया रक्त थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के उपचार हेतु उपयोग में लाया जाएगा।

इस अवसर पर मानव सहयोग सोसायटी, जालंधर के डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम द्वारा लोगों की निःशुल्क जनरल मेडिकल जांच एवं नेत्र जांच की गई तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी फैलायी गई।

शिविर के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल सपना कुमार ने अपने संदेश में कहा, “रक्तदान सबसे बड़ी मानवीय सेवा है। मानव सहयोग सोसायटी सदैव समाज कल्याण के कार्यों में अग्रणी रही है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।”

मानव सहयोग स्कूल की ओर से सभी रक्तदाताओं, डॉक्टरों, सहयोगी संस्थाओं एवं सेवाभावी स्वयंसेवकों का हार्दिक धन्यवाद किया गया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं रिफ्रेशमेंट भी प्रदान की गई।

यह शिविर मानवता, सहयोग और सेवा भावना का एक प्रेरणादायक एवं सराहनीय उदाहरण बनकर सामने आया।

Related posts

जालंधर के लोगों के लिए खुशखबरी, कैंट स्टेशन पर भी रुकेगी नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत ट्रेन

मानव सहयोग स्कूल में “वार्षिक खेल महोत्सव” का आयोजन

जालंधर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सफलता: नूरमहल से 2 चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित 1 व्यक्ति गिरफ्तार