फिलीपींस के सेबू प्रांत में जोरदार भूकंप, 6.9 तीव्रता दर्ज, 60 की मौत

दोआबा न्यूजलाइन

सेबू : फिलीपींस के सेबू प्रांत में बीती रात भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सेबू प्रांत में रात आए भूकंप की तीव्रता 6.9 दर्ज की गई है। वहीं इस भयानक भूकंप से 60 लोगों की जान चली गई है और कई लोग घायल भी हुए हैं। न्यूज एजेंसी रिपोर्ट के मुताबिक अभी मृतकों की संख्या और भी बढ़ने की आशंका है।

वहीं सोशल मीडिया पर जारी भूकंप की कुछ वीडियोस और तस्वीरें भयावह करने वाली हैं। जिससे पता चल रहा है की भूकंप की तीव्रता अधिक रही होगी। दुर्घटनाग्रस्त इलाकों में रेस्क्यू टीमें मंगलवार रात से ही बचाव कार्य में लगी हुई हैं। इस भूकंप का केंद्र सेबू आइलैंड के बोगो शहर के पास बताया जा रहा है। इस शहर की आबादी 90 हजार है।

वहीं कहा यह भी जा रहा है कि पहले झटके के बाद इलाके में 5 या उससे अधिक तीव्रता के चार और झटके महसूस किए गए। इन भूकंप के झटकों के बाद से लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल कर सड़कों पर आ गए। इस दौरान हर तरफ अफरा- तफरी मच गई।

Related posts

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान की तकनीकी खराबी के चलते करवानी पड़ी एमेजेंसी लैंडिंग

PM मोदी ने जोस एंटोनियो को चिली के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर X पर दी बधाई

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में की एयर स्ट्राइक, काबुल में महिलाओं-बच्चों समेत 4 लोगों की मौत