अमृतपाल सिंह को समर्थन देने की अटकलों पर विराम, शिअद (बादल) ने खडूर साहिब से उतारा अपना उम्मीदवार

दोआबा न्यूज़लाईन ( पंजाब/राजनीति)

(पंजाब) वारिस पंजाबी दे जत्थेबंदी के मुखी अमृतपाल सिंह को समर्थन देने की अटकलों पर विराम लग गया है। क्योकि शिअद (बादल) ने खडूर साहिब से रविवार को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने दो बार के विधायक रहे विरसा सिंह वल्टोहा पर भरोसा जताया है। और उन्हें खडूर साहिब से मैदान में उतारा है।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पार्टी के कुछ नेता अमृतपाल को समर्थन देने के पक्ष में थे, लेकिन इससे पार्टी का वोट बंटने का खतरा दिखा। इसीलिए शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने वल्टोहा को उतार दिया। आप के बाद अब शिअद ने भी सभी 13 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए है। कांग्रेस ने अभी 5 व भाजपा ने 4 घोषित किये है।

Related posts

टाइम्स ऑफ़ इंडिया और जालंधर ट्रैफिक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

किसानों ने किया कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के घर का घेराव

पंजाब भर में किसानों द्वारा डी.सी. दफ़्तरों के बाहर किया गया धरना प्रदर्शन