दोआबा न्यूज़लाइन
मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन 29 मार्च को एक्ट्रेस सोनम कपूर ने दूसरी बार मुंबई में बेटे को जन्म दिया। यह खुशखबरी सोनम और आनंद ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की। बता दें कि सोनम और आनंद का पहले भी एक बेटा वायु है।
सोनम – आनंद सोशल मीडिया पर शेयर की Post
कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि बहुत खुशी और प्यार के साथ हम यह बताना चाहते हैं कि आज 29 मार्च 2026 को हमारे घर एक बेटे ने जन्म लिया हुआ है। अब हमारा परिवार बड़ा हो गया है और उसके आने से हमारे दिल खुशी से भर गए हैं। वायु अपने छोटे भाई के आने से बहुत खुश है। इस नन्हे मेहमान ने हमारे घर में ढेर सारी खुशियां ला दी हैं। हम अब चार लोगों का परिवार बनकर इस नई शुरुआत के लिए बहुत आभारी हैं। प्यार के साथ- सोनम, आनंद और वायु।
इस खबर के सोशल मीडिया पर आने के बाद बॉलीवुड स्टार्स का कपल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। एक्ट्रेस करीना कपूर, आलिया भट्ट, दीया मिर्जा, हुमा कुरैशी समेत कई सेलेब्स कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बताते चलें कि सोनम कपूर ने 2018 में दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। जिसके बाद 2022 में उन्होंने पहले बेटे वायु को जन्म दिया और अब 2026 में दूसरी बार फि एक बेटे की मां बनीं है।