अमृतसर-दिल्ली जाने वाली ट्रेन में हुआ कुछ ऐसा, यात्रियों में दहशत, जानें पूरा मामला

दोआबा न्यूजलाइन

पंजाब: पंजाब के अमृतसर से दिल्ली जाने वाली देहरादून एक्सप्रैस में आज सुबह हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह देहरादून एक्सप्रैस में एक अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई, जिसके बाद से ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत फ़ैल गई।

वहीं लाश मिलने की सूचना पाकर जी.आर.पी. थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक युवक की उम्र 22 से 25 साल के बीच लग रही है। वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जी.आर.पी. के ए.एस.आई. तरणजीत सिंह ने बताया कि कोच नंबर एस-5 में एक युवक के बेहोश होने के बारे में सुबह सूचना मिली। जिसके बाद जब युवक को एंबूलैंस 108 के जरिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टेम के बाद शव को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया गयाहै।

Related posts

पंजाब कांग्रेस में घमासान ,पूर्व CM चन्नी ने ,वड़िंग ग्रुप को दी चुनौती

जालंधर-लुधियाना हाईवे पर 4.30 घंटे बाद निगम कमिश्नर के आश्वासन पर किसानों ने खत्म किया धरना

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस प्रदेश महासचिव मनोज मल्होत्रा (मनु वड़िंग) का निधन