विवाहिता के साथ हुआ कुछ ऐसा सुनकर आपके भी उड़ जाएंगे होश, जानें मामला

दोआबा न्यूज़लाईन

हरियाणा : हरियाणा के करनाल से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक विवाहिता ने छत से कूदकर जान दे दी है। घटना के बाद पुरे इलाके में हड़कप मच गया। वहीं परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि हमारी दोनों बेटियों को बहुत परेशान करते थे। आगे उन्होंने बताया कि दोनों बेटियों की शादी एक ही घर में हुई थी। कार की मांग के चलते एक बेटी को छत से फेंककर मार दिया गया।

जबकि दूसरी को जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। जिससे वह बेहोश हो गई। दोनों लड़कियों में से एक का नाम राधा और दूसरी का नाम रजनी है। ससुराल वाले मारपीट करते थे। पंचायत में कई बार उन्हें समझाया जा चुका है। इतना ही नहीं 20 दिन पहले थाने में शिकायत भी की थी। जिस पर आरोपियों ने माफी मांगकर समझौता कर लिया। वे उसे घर ले गए और फिर से वही अत्याचार शुरू कर दिया।

मामले की जांच के बाद घरौंडा थाना पुलिस ने बताया कि विवाहिता ने खुद ही छत से छलांग लगा ली और उसका शव देखकर उसकी दूसरी बहन बेहोश हो गई। वह अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत सामान्य है। हालांकि, पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related posts

“युद्ध नशे के विरुद्ध ” पासला गांव में नशा तस्कर द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया

जालंधर में नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ चलाया गया एक विशेष CASO ऑपरेशन

मेहतपुर पुलिस ने कासो ऑपरेशन के दौरान 1 महिला तस्कर को किया गिरफ्तार, 107 नशीली गोलियां बरामद