सिंगर और रेपर बादशाह ने की दूसरी शादी, गुपचुप तरीके से पंजाबी एक्ट्रेस ईशा संग लिए साथ फेरे

दोआबा न्यूज़लाइन

बॉलीवुड/मनोरंजन: फेमस सिंगर और रैपर बादशाह तलाक के 6 साल बाद फिर से दूसरी बार पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने गुपचुप तरीके से परिवार के लोगों के बीच शादी की है। सोशल मीडिया पर कपल की सीक्रेट मैरिज की रस्मों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में बादशाह उर्फ़ आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया और ईशा शादी की रस्में करते देखे जा रहे हैं। हालांकि अभी तक बादशाह या ईशा ने अभी इस बार में कोई कन्फ़र्मेशन नहीं दी है। लेकिन पूनम रिखी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें और वीडियो साझा किए गए हैं। जिसके बाद ये खबर अब कंफर्म मानी जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में अपने खास दिन पर बादशाह ओलिव ग्रीन कुर्ते और चूड़ीदार पजामे में नजर आए। जबकि उनकी दुल्हन ईशा ने लाल रंग के सूट में बाला कि खूबसूरत लग रहीं थी। तस्वीरें देखकर पता चलता है कि दोनों ने बेहद सादगी से परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में ही हिन्दू रीती रिवाज से सात फेरे कर शादी कि है। एक पिक्चर में बादशाह और ईशा एक-दूजे को वरमाला पहनते नजर आ रहे हैं। जबकि दूसरी में दोनों शादी की रस्मों के लिए मंडप के सामने बैठे हुए हैं। सारी वायरल पिक्चर्स में दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।

वहीं शादी की तस्वीरों के साथ ही पूनम रिखी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ही बादशाह और ईशा की शादी के बाद की न्यूली वेडेड कपल के तौर की फोटोज वायरल हो रही हैं। जहां ईशा ने मांग में सिंदूर लगाया हुआ है और वो बादशाह की बाहों में पोज़ देती दिख रही हैं।

बता दें कि यह बादशाह कि दूसरी शादी है। जानकारी के अनुसार सिंगर ने साल 2012 में जैस्मिन मसीह संग पहली शादी की थी। हालांकि शादी के पांच साल बाद ही 2017 में दोनों अलग हो गए और फिर 2020 में उनका तलाक हो गया। हालांकि खबर यह भी है कि सिंगर की पहली पत्नी से एक बेटी भी है।

Related posts

विवादों में घिरा नोरा-संजय का “सरके चुनर” गाना, राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक्टर-एक्ट्रेस सहित अन्यों को भेजा नोटिस

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को मिली जान से मारने की धमकी, गायक को पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

पंजाबी Singer गिप्पी ग्रेवाल को मिली जान से मारने की धमकी, कॉल पर धमकी देने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया