CM भगवंत मान ने मोहाली Airport पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का किया उद्घाटन, इंकलाब जिंदाबाद के लगाए नारे

दोआबा न्यूजलाईन

चंडीगढ़ : पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का उद्घाटन किया गया। इस बीच उन्होंने इंकलाब जिंदाबाद के नारे भी लगाए। यह प्रतिमा 35 फीट ऊंची है। इस पर करीब 6 करोड़ रुपए की लागत आई है। इस मौके पर एयरपोर्ट पर एक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब सरकार के कई मंत्री, विधायक और सांसद भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि सीएम ने मीडिया से कहा कि जल्दी ही चंडीगढ़ और अमृतसर एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस दौरान टोरंटों और शिकागो की फ्लाइट्स चलेगी। उनकी एयरलाइंस कंपनियों से बाचतीत हुई है।

पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह पूरे देश के युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं। भगत सिंह ने 23 साल की उम्र में देश के लिए फांसी हुई थी। पंजाब के लोगों की पीढ़िया उन्हें याद रखेगी। इनके ख्याल बहुत बड़े थे। राजनीतिक पार्टियों पर तंज कसते हुए सीएम बोले कि पहले एयरपोर्ट का नाम दूसरी सरकारों ने फंसा रखा था। हमने सत्ता संभालते ही इसकी मंजूरी दी।

Related posts

पंजाब बजट को लेकर आप के वरिष्ठ प्रवक्ता पवन कुमार टीनू ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सरकार के रहते वायदे जल्द होंगे पूरे

PM मोदी ने सेपक टकरा विश्व कप 2025 में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने पर पुरुष रेगु टीम को दी बधाई

JALANDHAR : नगर निगम में पार्षद मंजीत सिंह टीटू होंगे विपक्ष के नेता और पार्षद चंद्रजीत कौर संघा उप नेता : भाजपा