खून दान कर DC सारंगल ने निभाया इंसानियत का फर्ज, बचाई बुजुर्ग महिला की जान

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/स्वस्थ्य)

JALANDHAR : जिला जालंधर के डीसी विशेष सारंगल ने ब्लड ग्रुप बी-नेगेटिव का दान कर एक बुजुर्ग महिला की जान बचाई है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के घई अस्पताल में 85 वर्षीय महिला दाखिल है, जिसे इंटर्नल ब्लीडिंग के चलते बी-नेगेटिव ब्लड चाहिए था। पेशेंट में महज 6 ग्राम खून रह गया था। उन्हें जल्दी ब्लड चढ़ाना बहुत जरुरी था। डॉक्टरों ने पूरे शहर में ब्लड ग्रुप बी-नेगेटिव की तलाश की लेकिन कहीं नहीं मिला। जब इस बात की जानकारी डीसी विशेष सारंगल तक पहुंची , तो वह खुद अस्पताल में महिला के लिए फरिश्ता बनकर आए और खूनदान कर उसकी जान बचाई।

अस्पताल स्टाफ के अनुसार यह ब्लड ग्रुप उत्तर भारत में बहुत ही कम पाया जाता है। पूरे शहर में काफी देर से उक्त ब्लड ग्रुप का यूनिट तलाशा गया लेकिन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि करीब तीन महीने पहले हमने ब्लड कैंप लगाया था। जिसमें डीसी सारंगल ने भी खून दान किया था, जिनका ब्लड ग्रुप बी-नेगेटिव है। उस समय उन्होंने खुद कहा था कि अगर कभी किसी पेशेंट को बी-नेगेटिव ब्लड की जरूरत होगी तो वह जरूर डोनेट करेंगे। बस इसी बात को याद कर उन्होंने डीसी सारंगल के साथ इस बारे में बात की। जिसके बाद डीसी ब्लड देने पहुंचे और वहां से सीधे अपनी मीटिंग के लिए निकल गए।

Related posts

पंजाब की AAP सरकार हर मुद्दे पर रही विफल: राजिंदर बेरी

DAVIET ने नवाचार और प्रेरणा के साथ मनाया Engineers Day 

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सुलझाई NRI अपहरण मामले की गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार