सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी बना छात्रों की पहली पसंद

हर वर्ष छात्रों की देश-विदेश के 7 सितारा होटल्स में 100 फीसदी प्लेसमेंट: अनिल चोपड़ा/ संगीता चोपड़ा

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: होटल इंडस्ट्री में बढ़ रही रोज़गार की संभावनाओं और पिछले वर्षो के प्लेसमेंट रिकॉर्ड को देखते हुए सेंट सोल्जर इंस्टिच्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में दाखिले लेने के प्रति बच्चों की रुचि बनी हुई है। इसके बारे में जानकारी देते हुए ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने बताया कि होटल इंडस्ट्री बहुत तेजी से विकसित हो रही है जिसके चलते इसमें काम करने वाले लोगों की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है। सिर्फ पंजाब, हिमाचल ही नहीं बल्कि भारत के अन्य राज्यों से भी छात्र सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट कॉलेज में दाखिला लेना चाहते है। इसका सीधा सा कारण कॉलेज स्टाफ की काबिलियत, प्लेसमेंट रिकॉर्ड, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग है।

उन्होंने कहा कि छात्र अपनी रुचि के अनुसार मास्टर्स इन होटल मैनेजमेंट, बैचलरस इन होटल मैनेजमेंट, बी.एस.सी हॉस्पिटैलिटी एवं होटल एडमिनिस्ट्रेशन, डिप्लोमा इन फ़ूड ऑफिस, फ़ूड प्रोडक्शन, फ्रंट ऑफिस, फ़ूड एंड बेवरीज, बेकरी में दाखिला करवा रहे हैं।

प्रिंसिपल कीर्ति शर्मा ने बताया की हर वर्ष होटल मैनेजमेंट के छात्रों की देश विदेश के नामी होटलों में योग्य छात्रों की 100 फीसदी प्लेसमेंट हो रही है। इसके अलावा कॉलेज ने 100 फीट सबसे लंबा केक, 389 प्रकार का बेसन चिल्ला, 222.3 फीट सबसे लंबा वेजिटेबल सैंडविच एवं 492 प्रकार के कैनपेस बनाकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम करवाया।

Related posts

युद्ध नशे विरुद्ध: गन्ना गांव में नशा तस्कर महिला द्वारा पंचायती जमीन पर बनाए गए कमरे में बनाया जाएगा जिम

जालंधर: भोगपुर पुलिस ने गिरफ्तार किए 4 नशा तस्कर, 70 नशीली गोलियां, 10 ग्राम हेरोइन बरामद

जालंधर : वार्ड नं 65 में नशे के खिलाफ जंग को और तेज करने का लिया संकल्प