APJ कॉलेज के NSS वालंटियर साहिल ने गणतंत्रता दिवस परेड में पंजाब का किया प्रतिनिधित्व

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी शिक्षा, खेलों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में निरंतर भाग लेते हुए कॉलेज को गौरवान्वित करते ही रहते हैं। इसी श्रृंखला में बी वाक इ-कॉमर्स एंड डिजिटल मार्केटिंग कक्षा के एनएसएस वालंटियर साहिल चावला ने एनएसएस मार्चिंग कंटिजेंट “कर्तव्य पथ” के अन्तर्गत 26 जनवरी को गणतंत्रता दिवस की परेड में भाग लेते हुए कॉलेज को गौरवान्वित किया।

गणतंत्रता दिवस की परेड के लिए पंजाब के केवल दो लड़कों का ही चयन हुआ। साहिल चावला को दिल्ली में रहते हुए भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं यूनियन मिनिस्टर ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स श्री मनसुख मांडवीया के साथ भी चर्चा परिचर्चा करने का सुनहरी अवसर प्राप्त हुआ।

गणतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर साहिल ने पंजाब की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करता हुआ भांगड़ा नृत्य में भी भाग लिया। डॉ नीरजा ढींगरा ने साहिल चावला की इस शानदार उपलब्धि पर उसको बधाई देते हुए भविष्य में भी सफलता के नया आयाम को स्थापित करते रहने की शुभकामनाएं दी।साहिल को मार्गदर्शन देने के लिए उन्होंने एनएसएस विंग की डीन डॉ सिम्की देव के प्रयासों की भरपूर सराहना की।

Related posts

भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में जिला कांग्रेस ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

GNA University में “विरासत-ए-हिंद” सांस्कृतिक श्रृंखला का सफल आयोजन

P.C.M.S.D. College for Women में इंडियन नॉलेज सिस्टम पर ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित