फिरोजपुर मंडल में ड्यूटी के दौरान समर्पण और तत्परता दिखाने हेतु कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित

दोआबा न्यूज़लाइन

फिरोजपुर: फिरोजपुर मंडल में जनवरी 2026 एवं फ़रवरी 2026 माह की अवधि के दौरान सुरक्षित रेल संचालन में योगदान देने वाले 18 रेलकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहा गया और अपनी सूझबूझ व तत्परता से रेल संरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उनको संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार मंडल के विभिन्न विभाग के कर्मचारियों की सजगता, सतर्कता और सुरक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

अवधेश कुमार वर्मा गेटमैन, राम आसरा ट्रैक मैन्टेनर, जसिंपदर सिंह कीमैन, वरिंदर सिंह कीमैन, मनोज कुमार ट्रैक मैन्टेनर, बलबीर सिंह तकनीशियन-I, सुरजीत सिंह सीनियर तकनीशियन, सीता राम तकनीशियन-I, राम हरी मीणा तकनीशियन-I, साहिल ठाकुर तकनीशियन-I, शमशाद अली तकनीशियन-II, करणवीर सिंह टीटीआई, ज्ञानेंद्र कुमार ईएसएम, सनी गुहेर ट्रेन मेनेजर, राहुल मीणा ट्रेन मेनेजर, धर्मेन्द्र कुमार स्टेशन अधीक्षक, रोहित सिंह ट्रेन मेनेजर और विक्रम कुमार ट्रेन मेनेजर को ट्रेनों के सुरक्षित संचालन, पटरियों के रखरखाव तथा यात्रियों की सुरक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि यह सम्मान इन कर्मचारियों के अच्छे कार्य एवं प्रोत्साहन देने के लिए है। इससे प्रेरित होकर मंडल के अन्य कर्मचारी भी प्रेरित होंगे तथा सजगता से ड्यूटी का अनुपालन करेंगे। इसी तरह, भविष्य में भी फिरोजपुर मंडल में सुरक्षा मानकों को बनाए रखने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

Related posts

पंजाब के वाहनों की हिमाचल में बढ़ी एंट्री फेस के विरोध में पंजाब -हिमाचल बॉर्डर पर लगा धरना, पुलिस ने समझा-बुझाकर खुलवाया जाम

चंडीगढ़ में ग्रेनेड अटैक के अगले दिन HC को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब में अगले 2 दिन फिर मौसम लेगा करवट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट