दोआबा न्यूजलाइन
(पूजा/सलोनी) : पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड अटैक के बाद लगातार हाल पूछने के लिए राजनेता पहुंच रहे है, इसी कड़ी में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया पहुंचे। इस दौरान मजीठिया बोले कि पंजाब पुलिस को खुद के इंटेलिजेंस के अधिकारियों तक पर भरोसा नहीं है।
पंजाब 6 से 7 महीने में 17 ब्लास्ट हो गए है। सूबे का ऐसा हाल कभी देखा नहीं था, जो आम आदमी पार्टी के राज में हो गया है। जिले के
कमिश्नर और डीजीपी को बदल दिया जाता है, लेकिन बदलने की जरूरत सीएम को है। पंजाब के हालात बहुत खराब है। मंत्री महिंदर भगत के जवाब पर मजीठिया ने कहा कि भगत जी तो लारेस के बन्दे है। मनोरंजन कालिया बड़ा नाम है, ऐसे में अगर इन बड़े नेताओं पर हमले हो रहे है तो आम जनता का क्या होगा। NIA की जांच के बाद पता चलेगा कि यह मामला क्या है। आप सरकार सो रही है।
मजीठिया ने कहा पंजाब पुलिस द्वारा दी गई जानकारी सिर्फ लोगों को मिसलीड करने वाली है। पंजाब पुलिस ने सिर्फ लोगों को गुमराह कर रही है। पाकिस्तान डॉन भट्टी का नाम पाकिस्तान में इतना नहीं है, जितना पंजाब पुलिस ने भारत में उसका नाम बना दिया। ”आप” के मंत्री अगर ग्रेनेड हमलों के बाद भी यह कहे की सब कुछ ठीक है, इससे बड़ा खतरा ओर कोई नहीं हो सकता।