दोआबा कॉलेज में कारगिल विजय दिवस को समर्पित रन फॉर वारियरस का किया गया आयोजन

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: शहर के दोआबा कॉलेज द्वारा 25वें कारगिल विजय दिवस को समर्पित रन फॉर वारियरस हॉक राइडर्स के सहयोग से आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर्नल विनोद जोशी, कमांडिंग ऑफिसर, 2 पीबी बीएन, एनसीसी बतौर मुख्यातिथि तथा दमनबीर, एसीपी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित हुए, जिनका हार्दिक अभिनन्दन प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी, हॉक राइडर्स के रोहित शर्मा, डॉ. ओमिंदर जौहल, डॉ. सुरेश मागो व प्रो. सुखविन्द्र सिंह, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने किया।

वहीं इस अवसर पर कर्नल विनोद जोशी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस का रजत जयंती दिवस हम सभी में देश प्रेम की अलख जगा रहा है। 16000 फीट की ऊंचाई पर 35° तापमान पर लड़ा गया युद्ध 50 दिन चला। 527 रणबांकुरों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया। यह युद्ध भारत की सेनाओं भारत के अदम्य साहस का प्रतीक है। दमनबीर ने इस कार्यक्रम में नशों के विरूद्ध जागरूकता का संदेश दिया। प्रि. डॉ. प्रदीप भंडारी ने कहा कि सेनाओं के प्रति अपना प्रेम व समर्पण प्रदर्शित करने के लिए हम सभी एकत्रित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इस सामूहिक दौड़ द्वारा समाज को भी देश प्रेम के प्रति संदेश दिया जा रहा है। कर्नल विनोद जोशी, प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने दौड़ को फ्लैग ऑफ किया। तत्पश्चात् कॉलेज के ओपन एयर थियेटर से सामूहिक दौड़ को आरंभ किया गया जो दोआबा कॉलेज से पठानकोट बाईपास, लम्बा पिंड चौंक, किशनपुरा चौक से पुनः दोआबा कॉलेज में आकर सम्पन्न हुई जिसमें तकरीबन 700 प्रतिभागियों गणमान्य डॉक्टरों व जालन्धर के वरिष्ठ नागरिकों व कॉलेज व स्कूल से आए विभिन्न विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

इनमें डॉ. सतपाल गुप्ता-मेंबर कॉलेज प्रबंधकीय कमेटी, डॉ. मंजुला सिंगल, एमएम हॉस्पिटल (दोआबा डेंटल क्लीनिक), डॉ. पूजा कपूर (कपूर हॉस्पिटल), सुनिल शर्मा (कोच एवं मैरार्थनर, जालन्धर रनिंग क्लब), पियुश-नेशनल आई केयर ने भी अपनी भागीदारी की। मंच संचालन प्रो. साक्षी चोपड़ा ने बखूबी किया। डॉ. सुरेश मागो ने वोट ऑफ थैंक्स किया।

Related posts

पंजाब की AAP सरकार हर मुद्दे पर रही विफल: राजिंदर बेरी

DAVIET ने नवाचार और प्रेरणा के साथ मनाया Engineers Day 

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सुलझाई NRI अपहरण मामले की गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार