JALANDHAR -PATHANKOT नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना

JALANDHAR : Road accident on Jalandhar Pathankot National Highway मिली जानकारी के अनुसार जालंधर – पठानकोट नेशनल हाईवे पर काला बकरा के पास एक्टिवा सबार महिला की सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे एक्टिवा टकरा गई। जिसपर 2 महिलाएं सवार थीं और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार महिलाएं भोगपुर से जालंधर की तरफ आ रही थीं। काला बकरा के पास स्कूटी सड़क के किनारे ट्रक के साथ टकरा गई। स्कूटी पर दो महिलाएं थीं और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर अफरा -तफरी मच गई। लोगों ने सड़क सुरक्षा फाॅर्स को फ़ोन करके बुलाया। सड़क सुरक्षा फाॅर्स की टीम ने मौके पर पहुँच कर घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है जहाँ पर स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

सड़क सुरक्षा की टीम ने घायलों के परिवारों को सूचना देकर मौके पर बुला लिया है और उनका ज़रूरी सामान परिवार वालों को सोंप दिया गया है।

Related posts

भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में जिला कांग्रेस ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

GNA University में “विरासत-ए-हिंद” सांस्कृतिक श्रृंखला का सफल आयोजन

P.C.M.S.D. College for Women में इंडियन नॉलेज सिस्टम पर ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित