हिमाचल की 3 विधानसभा सीटों पर नतीजे घोषित, कांग्रेस 2, भाजपा 1 सीट जीती

दोआबा न्यूज़लाईन

हिमचाल : हिमाचल की 3 विधानसभा सीटों के नतीजे सामने आये है। जहां कांग्रेस को 2 और भाजपा को एक सीट पर जीत मिली है। देहरा विधानसभा सीट से सीएम सुखविंदर सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर 9939 वोटों से चुनाव जीतीं। उन्होंने भाजपा के होशियार सिंह को हराया। CM सुक्खू के गृह जिले हमीरपुर से भाजपा के आशीष शर्मा 1571 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। वहीं नालागढ़ में कांग्रेस के उम्मीदवार बावा हरदीप 8990 वोट से जीत गए हैं। हिमाचल में आये चुनावी नतीजों के बाद सभी के चेहरों पर ख़ुशी की लहर है। हालांकि कांग्रेस की झोली में 2 सीटे आई है। जीत के बाद CM की पत्नी ने जीत का सर्टिफिकेट लिया। देहरा सीट की जीत के बाद कांग्रेसी ख़ुशी का जश्न मना रहे है।

चुनाव में नतीजे घोषित होने के बाद नेताओं का एक-दूसरे पर शब्दों के वार का सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा और कांग्रेस में जमकर बवाल हो रहा है। एक-दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे है। वहीं इस कड़ी में भाजपा के हमीरपुर सीट के प्रभारी रणधीर शर्मा ने कहा- सरकार द्वारा अपनाए गए हर अनैतिक हथकंडे के बावजूद कांग्रेस की हार हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू अपने जिला में हारे है। लोकसभा में भी हारे थे। यह उनकी नैतिक हार है। उन्होंने कहा, सीएम के जिले में कांग्रेस पहले बड़सर सीट हारी और अब हमीरपुर सीट में भी हार हुई है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, देहरा से हम 25 साल से चुनाव नहीं जीत पा रहे थे। पार्टी ने कमलेश ठाकुर को प्रत्याशी बनाया और चुनाव जीत गए। नालागढ़ में भी कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस की 40 सीटें हो गई है। उन्होंने इसे जनता की जीत बताया और कहा, जिस तरह जनता की सरकार गिराने को षड़यंत्र रचा गया, जनता ने उसका जवाब दिया है। यह लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने कहा, भाजपा ने खरीद-फरोख्त की राजनीति की शुरुआत की। 28 फरवरी से जनता को ठगने में लगे थे। उन्होंने कहा, जयराम अभी तक कह रहे थे कि प्रदेश में BJP की सरकार बनेगी।

Related posts

नगर निगम मामले में सिर्फ रमन अरोड़ा नहीं , भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों की भी जाँच हो -अशोक सरीन हिक्की

भाजपा सीनियर नेता मनोरंजन कालिया ने आप MLA रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी पर किए कई खुलासे, पढ़ें पूरी खबर

जालंधर : MLA रमन अरोड़ा को विजिलेंस टीम ने कोर्ट में किया पेश, जानें कितने दिन का मिला रिमांड