BJP ज्वाइन करने के बाद पहली बार लुधियाना पहुंचने पर रवनीत सिंह बिट्‌टू का हुआ ग्रैंड वेलकम

पार्टी ने ढोल बजाकर और फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत

दोआबा न्यूज़लाईन (लुधियाना/राजनीती)

लुधियाना: कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हुए लुधियाना के रवनीत सिंह बिट्‌टू का आज भाजपा ज्वाइन करने के बाद शहर में पार्टी द्वारा जोरों-शोरों से स्वागत किया गया। बता दें कि बीजेपी ने रवनीत सिंह बिट्‌टू को लुधियाना से लोकसभा सीट दी है। बीजेपी की तरफ से लोकसभा सीट मिलने के बाद लुधियाना के रेलवे स्टेशन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

मिली जानकारी के अनुसार बिट्‌टू शहर में रोड शो निकालते हुए भाजपा कार्यालय जाएंगे। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे वह मीडिया से रूबरू होंगे। वहीं पंजाब की राजनीति के गलियारों में यह चर्चा भी है कि बिट्टू अपने कई करीबी नेताओं को भी भाजपा में शामिल करवा सकते हैं।

बता दें कि आप पार्टी के नेता रवनीत बिट्‌टू 26 मार्च को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी में शामिल होने के 2 दिन बाद ही भाजपा ने उन्हें लुधियाना से उम्मीदवार घोषित कर दिया था। भाजपा जॉइन करने के बाद रवनीत बिट्टू ने यह बयान दिया था कि वह शहीद बेअंत सिंह के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने पंजाब में अंधेरे का समय भी देखा है। उस अंधेरे को कैसे ठीक किया गया, वह भी देखा। आज बड़े विश्वास से कह सकता हूं कि मैंने 10 साल में खुद देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को पंजाब से कितना ज्यादा प्यार है। ये दोनों पंजाब के लिए बहुत कुछ करना चाह रहे हैं। बाकी स्टेट कहां से कहां पहुंच गए।

Related posts

राहुल गाँधी को “आतंकी” कहने के बयान पर बुरे फंसे रवनीत बिट्टू, FIR दर्ज

उज्जैन में राष्ट्रपति ने बढ़ाई सफाई मित्र सम्मेलन की शोभा

पंजाब की AAP सरकार हर मुद्दे पर रही विफल: राजिंदर बेरी