मेयर वनीत धीर के घर दुःख प्रकट करने पहुंचे राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल और AAP मंत्री रवजोत सिंह

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के मेयर वनीत धीर के पिता जी के अकस्मात निधन के बाद उनके घर पर दुःख प्रकट करने के लिए कई राजनितिक हस्तियां पहुंच रही हैं। इस दुःख की घड़ी में मेयर विनीत धीर के घर अफसोस करने आज राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल, आम आदमी पार्टी के स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह सहित अन्य कई बड़ी राजनितिक हस्तियां पहुंची।

बता दें कि बीते 4 जनवरी दिन रविवार को सुबह मेयर वनीत धीर के पिता विनोद धीर जी का दिल का दौरा पड़ने से अकस्मात निधन हो गया था। विनोद धीर जी की अचानक हुई मौत से मेयर वनीत धीर सहित पूरा परिवार सदमे में है। वहीं रविवार से मेयर के निवास स्थान पर कई राजनितिक, समाजिक बड़ी हस्तियां दुःख प्रगट करने पहुंच रही हैं।

बीते दिन भी कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोल्ही और सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू सहित अन्य मेयर वनीत के घर पहुंचे दुःख प्रकट करने पहुंचे थे।

Related posts

लाला लाजपत राय नर्सिंग इंस्टीट्यूट ने बड़ी धूमधाम से मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस

जालंधर पुलिस ने “वॉर ऑन ड्रग्स” कैंपेन के तहत न्यू संत नगर में ध्वस्त की ड्रग तस्कर की गैर-कानूनी प्रॉपर्टी

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने NHAI अधिकारियों के साथ जालंधर में 46 किलोमीटर के रिंग रोड का किया निरीक्षण