रूस के पुतिन 5वीं बार बने प्रेजिडेंट, ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में ली शपथ

सेना ने राष्ट्रपति पुतिन को दी 21 तोपों की सलामी

दोआबा न्यूज़लाईन (विदेश/राजनीति)

विदेश: रूस के व्लादिमीर पुतिन फिर 5वीं बार राष्ट्रपति बन गए हैं। आज मॉस्को के ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में पुतिन ने 33 शब्दों में शपथ ली। यह वही जगह है, जहां रूस के राज परिवार के 3 राजाओं एलेक्जेंडर 2, एलेक्जेंडर 3 और निकोलस 2 की ताजपोशी हुई थी। शपथ समारोह के दौरान पैलेस में पुतिन की ग्रैंड एंट्री हुई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद राष्ट्रिय गान के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी भी दी गई।

वहीं शपथ ग्रहण के बाद जनता को सम्बोधित करते हुए पुतिन ने कहा, “हम ओर मजबूत होंगे और अब हम उन देशों के साथ भी अपने रिश्ते मजबूत करेंगे जो हमें दुश्मन समझते हैं। मैं जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए हरसंभव कोशिश करूंगा।” बता दें कि रूस में राष्ट्रपति पद के लिए 15-17 मार्च को चुनाव करवाए गए थे। जिसमें पुतिन को 88% वोट मिले थे और उनके विरोधी निकोले खारितोनोव को सिर्फ 4% वोट मिले थे।

बता दें कि पुतिन ने साल 2000 में पहली बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी जिसके बाद इसके बाद से 2004, 2012 और 2018 में भी वे राष्ट्रपति बन चुके हैं। हालाँकि रूस में पुतिन के शपथ ग्रहण समारोह का अमेरिका, ब्रिटेन और कई यूरोपीय देशों ने बहिष्कार किया है।

Related posts

पंजाब कांग्रेस में कलह, MLA परगट-पूर्व विधायक किक्की ने दिया इस्तीफा

Breaking News: बुरे फंसे ये अकाली नेता, घर पर रेड के बाद हुई गिरफ्तारी

लंदन से मुंबई आ रही AIR INDIA की फ्लाइट में 5 यात्रियों और 2 क्रू मेंबर की बिगड़ी तबियत, विमान में मची अफरा-तफरी