कांग्रेस के नए प्रभारी भूपेश बघेल का पंजाब दौरा, नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

दोआबा न्यूजलाईन

पंजाब : पंजाब में अब कांग्रेस भी एक्टिव होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब के प्रभारी नियुक्त कर दिया है। ताकि कांग्रेस के अंदर चल रहे मनमुटाव को खत्म किया जा सके। जिसके चलते वह पहली बार पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है। इस दौरान राज्य भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से भी मुलाक़ात की जाएगी। इस दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग बोले कि भूपेश बघेल का अमृतसर साहिब में कई जगहों पर स्वागत किया जाएगा।

बताते चले कि पिछले उपचुनाव और नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के बाद कांग्रेस 2027 में वापसी की उम्मीद कर रही है। जिसके कारण वह पंजाब की नब्ज को फिर से पहचानने की कोशिश कर रही है। इस दौरे में राजनीतिक रूप से अगर देखा जाए तो
सभी कार्यकर्ताओ सहित नेताओं के साथ बैठक की जाएगी।बघेल शुक्रवार को अमृतसर जाने के लिए शनिवार को चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। दो दिवसीय दौरे के बाद बघेल शनिवार शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो जायेगे।

Related posts

फिरोजपुर मंडल में आज से चलाया गया स्पेशल टिकट चेकिंग ड्राइव, पहले दिन वसूला गया 10 लाख रूपए जुर्माना

जालंधर के इन पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले, देखें List…

पंजाब ने केंद्र से 250 करोड़ रुपये के मनरेगा फंड को तुरंत जारी करने की मांग की