महाराष्ट में धूं- धूं कर जला पंजाब का ट्रक, ड्राइवर ने महाराष्ट्र पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

दोआबा न्यूज़लाइन

ट्रक पुणे से आर्मी का सामान लेकर बठिंडा आ रहा था ट्रक

जालंधर : महाराष्ट्र के नासिक में सड़क किनारे खड़े ट्रक में भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। लेकिन ट्रक के ड्राइवर ने नासिक पुलिस पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि पुलिस वालों ने उसे रोकर कर उससे 5 हजार रुपये मांगे और न देने पर उसके साथ मारपीट कि और फिर सिगरेट कि चिंगारी ट्रक के डीजल टैंक की तरफ फेंकी और उससे आग लग गई। ड्राइवर के अनुसार ट्रक में आग लगता देख पुलिस वाले अपनी सरकारी गाड़ी में बैठकर वहां से फरार हो गए। ट्रक ड्राइवर की पहचान पंजाब के संगरूर के रहने वाले जगतार सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार ड्राइवर जगतार सिंह ने बताया कि पुणे से बठिंडा ट्रक में आर्मी सीएसडी का सामान लेकर आ रहा था। लेकिन 10 अप्रैल 10 अप्रैल दोपहर बाद नासिक में पुलिस वालों ने उसे रोका और कहने लगे की तुम नो एंट्री में घुस गए हो। जब उसने पुलिस वालों को कहा कि आप पंजाब की गाड़ी को ही क्यों रोक रहे हो, बाकी गाड़ियां तो निकल रही हैं। इस पर पुलिस वालों ने कहा कि 30 हजार रुपए दो। जिसके ड्राइवर ने कहा कि ट्रक में आर्मी का सामान है, मेरा कुछ नहीं है। ड्राइवर का यह आरोप है कि इस दौरान पुलिस वालों ने उससे 5 हजार रुपए मांगे।

ड्राइवर के मुताबिक जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो उन्होंने मुझे साइड पर ले जाकर थप्पड़ मारे। उसने आरोप लगाया कि इस दौरान एक पुलिसकर्मी सिगरेट पी रहा था और उसने बहस के दौरान जानबूझकर डीजल टैंक के पास चिंगारी फेंकी। जिसके बाद ट्रक में गैस सिलेंडर होने के कारण तुरंत भीषण आग लग गई, जिससे सेना का सामान और गाड़ी पूरी तरह जल गई। इसके साथ ही ड्राइवर ने महाराष्ट पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है कि दूसरे राज्यों की गाड़ियों को महाराष्ट्र पुलिस वाले बिना पैसों के जाने नहीं देते।

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर स्थानीय थाना प्रभारी, येवला ने बताया कि प्राथमिक जांच में ऐसा लगता है कि आग ट्रक में शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के कारण लगी होगी। लेकिन ड्राइवर के आरोपों की गंभीरता को देखते हुए टोल नाके के CCTV फुटेज खंगाल रहे हैं।
वहीं नासिक ग्रामीण पुलिस के एसपी विक्रम देशमाने ने कहा कि ड्राइवर द्वारा लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं। हमने इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष टीम नियुक्त की है और दोषी पाए जाने पर पुलिस कर्मचारियों पर बनती करवाई की जाएगी।

Related posts

पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी नाव वृन्दावन में यमुना में हादसे का शिकार, 10 श्रद्धालुओं की मौत, 5 अभी भी लापता

पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को दी राहत, Salary को लेकर जारी किए नए आदेश

पंजाब में नहीं थम रहा बम थ्रेट्स का सिलसिला, पटियाला के 12 स्कूलों को मिले धमकी भरे ईमेल