दिवाली से पहले पंजाब सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, जानें क्या…

दोआबा न्यूज़लाईन

पंजाब: दिवाली से पहले पंजाब सरकार अपने सरकारी कर्मचारियों को एक तोहफा देने जा रही है। सरकार ने ऐलान किया है कि इस बार दिवाली के त्योहार के मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों का वेतन तय तारीख से पहले दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन 30 अक्टूबर को जारी कर दिया जाए।

दरअसल इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से एक लेटर भी जारी किया गया है, जिसमें कर्मचारियों को अक्तूबर माह का वेतन 30 तारीख तक जारी करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस बार दीपावली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों की अक्टूबर की तनख्वाह 30 अक्टूबर को जारी करने का फैसला लिया है।

वहीं सरकार द्वारा यह आदेश भी दिए जा रहे हैं कि विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की अक्टूबर की तनख्वाह 30 अक्टूबर को जारी कराने के संबंध में आवश्यक बिल तुरंत/समय पर संबंधित खजाना दफ्तरों में पेश करवाए जाएं।

Related posts

अमृतसर-दिल्ली जाने वाली ट्रेन में हुआ कुछ ऐसा, यात्रियों में दहशत, जानें पूरा मामला

ऑपरेशन अखल के दौरान कुलगाम में शहीद हुए पंजाब के 2 जवान, 1 अगस्त से जारी है ऑपरेशन

पंजाब में 9 IPS अधिकारी हुए प्रमोटेड, जालंधर के Joint CP का नाम भी सूचि में शामिल