अपने ही विधायक के खिलाफ पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, MLA रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर (पूजा, सपना) पंजाब के जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही हैं, जहां पर पंजाब सरकार ने अपने ही विधायक पर एक्शन लिया है। जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। टीम उन्हें अपने साथ ले गई है। विजिलेंस टीम ने सुबह 8.45 बजे अरोड़ा के अशोक नगर स्थित घर पर रेड की। जिसके बाद सुबह से लेकर 4 बजे तक उनसे पूछताछ की गई और लगभग 4 बजे विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार विधायक के पर्सनल असिस्टेंट को भी टीम ने हिरासत में लिया है। विधायक पर आरोप है कि जालंधर नगर निगम के जरिए उन्होंने लोगों को नोटिस भिजवाए। फिर रुपए लेकर नोटिसों को रफा-दफा करा दिया। इस मामले में FIR भी दर्ज की जा चुकी है।

वहीं सबंधित एरिया के एचएचओ ने जानकारी देते हुए कहा कि विजिलेंस की रेड पड़ी है, हम यहाँ पर सुरक्षा के लिए तैनात है। गिरफ्तारी के सवाल पर उन्होने हां में जवाब दिया और कहा कि विधायक को टीम गिरफ्तार कर यहाँ से ले गई है। इससे आगे हम कुछ नहीं कह सकते।

गौरतलब है कि पंजाब सरकार की तरफ से विधायक रमन अरोड़ा पर एक्शन की तैयारियां पहले से ही शुरू हो गई थी। कुछ दिन पहले ही अरोड़ा की सिक्योरिटी वापस ले ली गई थी। सिक्योरिटी हटाने पर राजनीति गलियारों में हलचल मच गई थी। इसके बाद नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस को इनपुट मिले कि रिश्वत के खेल में विधायक रमन अरोड़ा भी शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्टर जारी कर कहा कि चाहे अपना हो या बेगाना, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पोस्टर पर विधायक रमन अरोड़ा की फोटो लगाई गई है।

विधायक की गिरफ्तारी के बाद CM मान की भ्रष्टाचारों को सख्त चेतावनी

जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कड़े शब्दों में कहा है कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे वह कोई भी हो, चाहे वह किसी भी पद पर हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज एक बार फिर आम जनता को पता चल गया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि भ्रष्टाचार कौन कर रहा है, चाहे वह अपना हो या पराया, अगर कोई भ्रष्टाचार करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ है।

Related posts

भाजपा सीनियर नेता मनोरंजन कालिया ने आप MLA रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी पर किए कई खुलासे, पढ़ें पूरी खबर

Jalandhar: जिले में कल लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Jalandhar: अग्निवीर भर्ती रैली के लिए 26 मई से शुरू की जाएंगी Free कोचिंग कक्षाएं