बढ़ती ठंड के चलते पंजाब सरकार ने फिर बदली स्कूलों की TIMING, जानने के लिए पढ़ें खबर…

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: पंजाब में बदलते मौसम के चलते मान सरकार ने स्कूलों के समय में तब्दीली कर दी है। मान सरकार ने आदेश जारी किये हैं कि पंजाब के सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों का समय 1 नवंबर से बदल दिया गया है। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश अनुसार 1 नवंबर से स्कूल सुबह 9 बजे लगेंगे और दोपहर 3 बजे छुट्टी हो जाएगी। पूरे पंजाब के स्कूलों पर उक्त आदेश लागू होंगे।

बता दें कि इसे पहले ही पंजाब सरकार द्वारा स्कूलों का समय 30 सितंबर तक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे किया था। जबकि 1 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक का प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह साढ़े 8 से 2:30 बजे और मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक का समय सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक था।

अब आदेश जारी कर 1 नवंबर से 28 फरवरी तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक और मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3.20 बजे कर दिया गया है।

Related posts

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्र माहिन सेठी ने JEE एडवांस में हासिल किया आल इंडिया 999वां रैंक

JEE एडवांस परीक्षा में सरकारी स्कूलों के 32 बच्चों ने लहराया जीत का परचम, बाकी बच्चों के लिए कायम की एक मिसाल

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्र ने JEE एडवांस में आल इंडिया 999वां रैंक किया हासिल