पंजाब CM ने कारोबारियों-व्यापारियों के साथ की मुलाकात, मांगा सहयोग

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर : पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को कारोबारियों, व्यापारियों के साथ अहम् बैठक की। इसके बाद सीएम ने व्यापारियों के साथ लंच किया और उन्हें क्या-क्या परेशानिया आ रही है इसके बारे में भी विचार किया गया। इस दौरान सीएम ने व्यापारियों के साथ उनके मुद्दों और समस्याओं पर भी चर्चा की। कई समस्याओं को उन्होंने मौके पर ही सुलझा दिया, और जो समस्याएं रहती थी उन्हें जल्द हल करने का आश्वासन दिया।

सीएम मान ने व्यापारियों को वेस्ट उपचुनाव में आम आदमी पार्टी का सहयोग करने की अपील की और कहा कि आप महिंदर भगत को विधायक बनाएं, मै इन्हे मंत्री बनाऊंगा। फिर मै आपकी सभी समस्याओं का हल महिंदर भगत के साथ मिलकर करुँगा।

आगे उन्होंने कहा कि जब से राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है। तब से विकास का पहिए तेजी से आगे बढ़ रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में हम जालंधर को मांझा और दोआबा क्षेत्र की राजधानी बनायेगे। हम हफ्ते में अधिकारियों के साथ दो दिन यहाँ आया करेंगे। यहाँ किराये पर जो घर लिया है, वह यहाँ के लोगो के लिए सी एम् ओ होगा। जहां जनता का दरबार लगाया जायेगा, और मोके पर ही जनता की समस्याओं को सुना जायेगा। वहीँ दिक्क्तों का हल किया जायेगा।

Related posts

Daily Horoscope : आज इन 3 राशियों पर बनी रहेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें राशिफल

संस्कृति KMV स्कूल के विद्यार्थी खेलो इंडिया अस्मिता लीग सॉफ्ट टेनिस में बने चैंपियन

जालंधर के इन पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले, देखें List…