महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, प्रयागराज एयरपोर्ट पर CM योगी ने किया स्वागत

दोआबा न्यूज़लाईन

प्रयागराज: प्रयागराज की पावन भूमि पर चल रहे महाकुम्भ के संगम में करोड़ों श्रद्धालु अब तक स्नान कर चुके हैं। वहीं आज भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। जिसके बाद सीएम योगी के साथ राष्ट्रपति संगम पहुंची। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू आज आठ घंटे से अधिक समय तक इस पवन नगरी में ही रहेंगी।

राष्ट्रपति ने संगम में डुबकी लगाई। जिसके बाद उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और स्नान से पहले मां गंगा को पुष्प भी अर्पित किए। उन्होंने घाट पर माँ गंगा की पूजा-अर्चना की और आरती की। इसके बाद राष्ट्रपति लेटे हनुमान मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने हनुमान जी के दर्शन किए और उनकी पूजा-अर्चना की। कहा यह भी जा रहा है कि उसके बाद वे अक्षयवट जाएंगी। इस दौरान उनके साथ सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रहे।

जानकारी के अनुसार महाकुंभ का आज 29वां दिन है। सूत्रों से मिले आंकड़ों के अनुसार अब तक 43.57 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु यहां स्नान कर चुके हैं। वहीं आज उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी परिवार के साथ संगम में स्नान किए और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।

Related posts

जालंधर के डॉ. अंबेडकर नगर के लोगों के साथ राजनीति कर रही है AAP सरकार : राजिंदर बेरी, पूर्व MLA

जालंधर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में आज निकलेगा भव्य नगर कीर्तन, रुट डाइवर्ट

Daily Horoscope : मेष से मीन राशियों पर बनी रहेगी आज शनिदेव की कृपा दृष्टि, पढ़ें राशिफल