पंजाब में एक बार फिर से लगेगा सियासी अखाड़ा, पार्टियों में जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट के उप-चुनाव को लेकर मंथन शुरू

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/शहर)

पूजा मेहरा पंजाब में एक बार फिर से सियासी अखाड़ा होने जा रहा है। जी हाँ बात हो रही हैं जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट के उप-चुनाव की, जो
10 जुलाई को होने जा रहे हैं। जिसका चुनावी नतीजा 13 जुलाई को घोषित किया जाएगा। जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट विधायक शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। जिसके बाद सभी राजनीतिक दलों ने एक बार फिर से कमर कस ली हैं। देखना होगा कि मैदान में अब कौन-कौन से चेहरों को उतारा जाता है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक तरफ जालंधर वेस्ट उप-चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा भी उप-चुनाव के लिए अगले कुछ दिनों में डटती हुई दिखाई देंगी। जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट के उप-चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान, उनके मंत्रिमंडल के साथी, सभी विधायक तथा चेयरमैन जालंधर में डेरा डाल लेंगे। सभी सियासी पार्टियों ने जालंधर वेस्ट के लिए अपने उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी है और अगले कुछ दिनों में उम्मीदवारों का ऐलान भी कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों की घोषणा होते ही सभी नेताओं की ड्यूटियां जालंधर वेस्ट में लग जाएंगी।

भाजपा उप-चुनाव जीतना चाहेगी। लोकसभा चुनावी आंकड़ों पर अगर नजर डाली जाए तो जालंधर वेस्ट में कांग्रेस को लगभग 2000 मतों की बढ़त हासिल हुई थी। दूसरे स्थान पर भाजपा रही और तीसरा स्थान आम आदमी पार्टी को रहा था। इन आंकड़ों को बदलने की मुख्यमंत्री की पूरी कोशिश रहेगी। सत्ता में आने के बाद भगवंत मान सरकार को तीसरे उप-चुनाव का सामना करना पड़ेगा।

इसी बीच कई नाम सामने आ रहे है, जिस पर पार्टी विश्वास दिखा सकती हैं। कांग्रेस की बात करें तो वेस्ट सीट पर हलका इंचार्ज भी पिछले लम्बे समय से नियुक्त नहीं किया गया लेकिन फिर भी लोकसभा चुनावों में चरणजीत चन्नी हाल ही में इस हलके से सर्वाधिक लीड ले गए थे। अश्वनी जंगराल का भी नाम सामने आ रहा हैं। वेस्ट हलके से चन्नी को लीड दिलवाने में अश्वनी जंगराल का बहुत बड़ा हाथ है। वहीं बात करें उनके पिछोकड़ की तो रिंकू की जीत में भी वह अहम भूमिका निभाते आए हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से पिछले करीब 25 वर्षो से पार्षद जीतती आ रही सुरेंद्र कौर भी टिकट की दावेदार हैं।

बात अगर मौजूदा सरकार की करें, तो आम आदमी पार्टी पवन टीनू, जोकि हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में तीसरे पायदान पर आए थे, को उम्मीदवार बना सकती है। लेकिन मोहिंदर भगत को कम आंकना भी गलत होगा। उन्हें भी चुनावों के दौरान हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया था। रोबिन सांपला के साथ-साथ इस लिस्ट में चंदन ग्रेवाल का नाम भी सामने आ रहा हैं।

शिरोमणि अकाली दल का दृष्टिकोण देखें तो इस समय हलका जालंधर वेस्ट से दावेदारी के लिए केपी या उनके परिवार के अतिरिक्त कोई और उम्मीदवार दिखाई नहीं दें रहा हैं।

वेस्ट हलके से भाजपा दूसरे स्थान पर रही हैं, लेकिन विधानसभा सीट की टिकट की दावेदारी के लिए शीतल अंगुराल का नाम सामने आ रहा हैं। वहीं चन्नी से हारे सुशील रिंकू और उनकी पत्नी सुनीता रिंकू का नाम भी समाने आ रहा हैं।

Related posts

kulhad Pizza Couple के घर के बाहर हंगामा, युवकों ने की भद्दी टिप्पणी

पंजाब की AAP सरकार हर मुद्दे पर रही विफल: राजिंदर बेरी

DAVIET ने नवाचार और प्रेरणा के साथ मनाया Engineers Day