जालंधर में दागदार हुई पुलिस की वर्दी, विजिलेंस ने रिश्वतखोर ASI को रंगे हाथों पकड़ा

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: विजिलेंस विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए जालंधर में रिश्वत लेते हुए एक एएसआई को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की पहचान थाना नंबर-2 में तैनात एएसआई गोपाल के रूप में हुई है। यह कार्रवाई विजिलेंस द्वारा एक पीड़ित की शिकायत पर की गई है। इस मामले की पुष्टि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी किसी व्यक्ति से उसका काम करवाने के बदले 10 हजार रिश्वत मांग रहा था। जिसकी शिकायत व्यक्ति ने विजिलेंस टीम को दी। जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और आरोपी एएसआई को 8 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी को ट्रैप लगाकर रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा गया। फिलहाल उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Related posts

रायोवाली में मानवता की मिसाल: जीवन आसरा ट्रस्ट ने लगाया निःशुल्क आंख व दंत जांच शिविर

जालंधर में कांग्रेस पार्टी ने बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन मौत मामले में सरकार की कार्रवाई पर जताया शक

GNA यूनिवर्सिटी के छात्रों ने इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता (नॉर्थ जोन) में बिखेरी चमक, जीते स्वर्ण और रजत पदक