PM मोदी ने साने ताकाइची को जापान की प्रधानमंत्री चुने जाने पर X पर ट्वीट कर दी बधाई

दोआबा न्यूजलाइन

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साने ताकाइची को जापान की प्रधानमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर साने ताकाइची को बधाई दी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

PM मोदी की ‘X’ पर पोस्ट

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर कहा कि “साने ताकाइची, जापान की प्रधानमंत्री के रूप में आपके चुनाव पर हार्दिक बधाई। मैं भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं। हमारे गहरे होते संबंध पूरे हिंद-प्रशांत और इससे भी आगे शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Related posts

इंडिया में लॉन्च हुआ Suzuki Burgman स्ट्रीट 2026, शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.02 लाख

अमेरिका के निशाने पर अब पंजाब-हरियाणा के अवैध ड्राइवर, इंडियाना स्टेट में 1790 ड्राइवरों की गई नौकरी, कईयों के लाइ‌सेंस रद्द

भूकंप के जोरदार झटकों से कांपी इंडोनेशिया की धरती, तीव्रता 7.4, सुनामी का अलर्ट जारी