PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर अर्पित की उन्हें श्रद्धांजलि

दोआबा न्यूजलाइन

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह की 93वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने आज एक्स पर एक पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को सराहा। पोस्ट में पीएम ने लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जन्म-जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। हम उनके लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान देश के लिए उनके योगदान को याद करते हैं।

PM की X पर पोस्ट:

“पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। हम उनके लंबे सार्वजनिक जीवन के दौरान राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद करते हैं।”

बताते चलें कि डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह में हुआ था। उन्होंने 1952 और 1954 में पंजाब विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक और मास्टर्स की डिग्री हासिल की। MA इकोनॉमिक्स में वह यूनिवर्सिटी टॉपर रहे थे। उन्होंने 1957 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से अपना इकोनॉमिक्स ट्रिपोस पूरा किया।

वहीं साल 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत के बाद डॉ. मनमोहन सिंह ने 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने यूपीए-1 और 2 में प्रधानमंत्री का पद संभाला। मनमोहन सिंह ने पहली बार 22 मई 2004 और दूसरी बार 22 मई, 2009 को प्रधानमंत्री के पद की शपथ ली थी

Related posts

हिमाचल के CM सुक्खू से लंदन में मिले भारतीय ओवरसीज़ कांग्रेस (IOC) के अध्यक्ष

PM मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

भारत ने नए तरीके से टेस्ट की अग्नि-प्राइम मिसाइल, पहली बार ट्रेन से छोड़ी गई मिसाइल