दोआबा न्यूज़लाइन
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत माता के वीर सपूत क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को आज उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि अपने क्रांतिकारी विचारों से उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में एक नई चेतना का संचार किया। पीएम मोदी ने कहा, “उनका जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”
PM मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट
सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट शेयर करते हुए श्यामजी कृष्ण वर्मा को आज उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, “भारत माता के वीर सपूत श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। उन्होंने अपने क्रांतिकारी विचारों से आजादी के आंदोलन में नई चेतना जगाई थी। उनका जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।”