PM मोदी और उप-राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उप-राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट डाल कर पंडित जी को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट शेयर कर कहा कि मूल्यों पर आधारित उनके सिद्धांत और विचार देश की हर पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की ‘एक्स’ पर पोस्ट :

“मातृभूमि के अनन्य उपासक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। मूल्यों पर आधारित उनके सिद्धांत और विचार देश की हर पीढ़ी के लिए पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे।”

मातृभूमि के अनन्य उपासक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। मूल्यों पर आधारित उनके सिद्धांत और विचार देश की हर पीढ़ी के लिए पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे।

उपराष्ट्रपति की X पर Post :

वहीं सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दूरदर्शी विचारक और राष्ट्र निर्माता के रूप में सराहा, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा में समर्पित कर दिया था। उन्होंने कहा कि उपाध्याय का समग्र मानवतावाद का सिद्धांत आज भी पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक है।

श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने यह भी कहा कि करुणा के साथ सबसे पिछड़े और वंचित लोगों की सेवा करना और नैतिकता पर आधारित सार्वजनिक जीवन को बनाए रखना उनका जीवन संदेश है, जो भारत को एक विकसित राष्ट्र की ओर ले जाने में मार्गदर्शक शक्ति बना हुआ है।

Related posts

जालंधर वेस्ट हलके में BJP नेताओं और वर्करों की अहम मीटिंग

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह 6 मार्च को राष्ट्र को समर्पित करेंगे ओडिशा में इफको का सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट (SAP-III)

जालंधर के लद्देवाली फ्लाईओवर की आधी रेलिंग टूटी, प्रशासन सोया हुआ है: राजिंदर बेरी