85 वार्डों पर पार्टियां खेलेगी दांव, नगर निगम चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री हरभजन की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस

दोआबा न्यूजलाईन

(पूजा मेहरा) जालंधर में नगर निगम चुनावों ने दस्तक दी है। इसी कड़ी में सर्किट हॉउस में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह पहुंचे। इस दौरान उनके साथ विधायक रमन अरोड़ा, मंत्री महिंदर भगत, राजविंदर कौर थियाड़ा, दीपक भली, दिनेश ढल्ल सहित आप कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। चुनावों के बारे में बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि पार्टी के पास 300 एप्लिकेशन पहुंच चुकी है। शहर में 85 वार्ड है, जिसको लेकर पूरी तैयारी के साथ चुनाव को लड़ा जाएगा।

जनता की सहूलत को ध्यान में रखते हुए शहर में 378 बूथ और 688 पोलिंग स्टेशन बनाये जाएंगे। जनता से अपील करते हुए मंत्री ने कहा कि संविधानिक तौर पर अपनी वोट का इस्तेमाल करे। आम आदमी पार्टी शांतिपूर्वक चुनाव करवाने की जिम्मेदारी लेती है। इस बार चुनाव जो भी पार्टी ने काम किये है, उसको लेकर ही लड़ें जाएगे। उम्मीद है कि जनता हम पर विश्वास जताएंगी

भाजपा पर तंज कसते हुए बोले-पंजाब में चार सीटों पर चुनाव हुए है। आप पार्टी का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। भाजपा की शहरो में पकड़ के सवाल को लेकर उन्होंने कहा की ऐसा कुछ भी नहीं है। बीजेपी का वोट बैंक कितना है यह सब देख चुके है। चुनाव लड़ना हर पार्टी का अधिकार है। वोटर्स किसको पसंद करते है, यह फैसला उनका है।

Related posts

जालंधर में लंदन स्नो सिटी कार्निवल का आयोजन, आकर्षण का केंद्र बना “मरमेड शो”

जालंधर : कांग्रेस ने व्यापारियों के पक्ष में GST विभाग व पंजाब सरकार के खिलाफ किया पुतला फूंक प्रदर्शन

नहीं रहे वेटरन एथलीट फौजा सिंह, टर्बन टॉरनेडो नाम से थे मशहूर