जालंधर के इस एरिया पर शनिवार सुबह फिर चला निगम का पीला पंजा, अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: जालंधर में आज शनिवार की सुबह फिर एक बार निगम ने अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी पर जेसीबी चला दी है। जानकारी के अनुसार निगम की टीम ने उक्त कॉलोनी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। जहां पर डीलर अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी पर जेसीबी चला दी। इस अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी में डीलर ने गलत ढंग से मकान बनाया था, जिसे निगम की टीम द्वारा गिरा दिया गया। ये कार्रवाई जालंधर नगर निगम के बिल्डिंग विभाग के इंस्पेक्टर अजय, राजू माही और मोहिंदर की देखरेख में की गई। जानकारी के अनुसार निगम ने इस मामले में नोटिस भी जारी किया था।

निगम ने मामले में कॉलोनाइजर को भी पूरी लीगल कार्रवाई करवाने का कहा था। मगर उक्त कॉलोनी अवैध रूप से काटी गई, उसका कोई रिकॉर्ड नगर निगम के पास नहीं दिया गया। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। जिसमें कॉलोनी में काटे गए प्लाटों की दीवार और सड़क को तोड़ दिया गया है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए नगर निगम जालंधर के बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव शर्मा ने बताया कि बस्ती शेख में स्थित लाल पहाड़ी एरिया के पास चोपड़ा कॉलोनी के पीछे एक अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही थी। इस संबंध में कई बार नोटिस जारी किए गए, मगर काम रोका नहीं गया। जिसके बाद आज यानी शनिवार की सुबह पुलिस और बुलडोजर को साथ लेकर निगम की टीमें कॉलोनी को ध्वस्त करने के लिए पहुंच गईं।

Related posts

DC ने केयरगिवर-मातृ-शिशु कोर्स पूरा करने वाली 30 प्रशिक्षार्थियों को सौंपे सर्टिफिकेट

जालंधर: फोकल पॉइंट के पास सड़क में गड्ढों की वजह से अनयंत्रित होकर पलटा ट्रक, धान की बोरियां भीगी

जालंधर में बारिश और आंधी से दशहरा महोत्सव के रंग में पड़ा भंग, बस्ती शेख तेज हवा से टूटी मेघनाथ की गर्दन